फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   70 from fire in bank and college Fear of loss of lakhs

Chitrakoot News: बैंक व कॉलेज में आग से 70 लाख के नुकसान की आशंका

Mon, 12 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 12 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
70 from fire in bank and college

Fear of loss of lakhs
चित्रकूट। शहर के सिविल लाइंस मार्ग पर स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा में लगी आग की चपेट में सीआईसीएसटी (कंप्यूटर कॉलेज) व कुछ अन्य कार्यालय भी आए हैं। बैंक शाखा का लॉकर तो बच गया लेकिन आग से लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कंप्यूटर कॉलेज के भी लगभग 50 कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य की क्षति हुई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मार्ग पर आर्यावर्त बैंक की जिले की मुख्य शाखा में शनिवार की रात को अज्ञात कारण के चलते आग लग गई थी। देर रात दो बजे तक दमकल टीम व कोतवाली पुलिस टीम ने आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आग सुलगने की जानकारी होने पर फिर से दमकल की गाड़ियां पहुंची और बैंक समेत कॉलेज व आसपास स्थानों पर आग बुझाई। इसे लेकर पूरे मिश्रा कॉम्पलैक्स की बिजली काट दी गई। रविवार की दोपहर को कांप्लेक्स के मालिक विनोद मिश्रा ने बताया कि समय से पुलिस व दमकल के सक्रिय होने से ज्यादा नुकसान होने से बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारण की सही जानकारी नहीं है। शार्ट सर्किट ही प्रथम दृष्टया लगता है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। आग से फर्नीचर, कंप्यूटर, केबिन, गेट, सीसीटीवी कैमरे नष्ट हो गए हैं। लॉकर, ऋण संबंधी फाइलें व अन्य कुछ जरूरी कागजात सुरक्षित हैं। लगभग 50 लाख का नुकसान है।
सीआईसीएसटी (कंप्यूटर कॉलेज) के निदेशक अशोक जायसवाल ने बताया कि आग की लपटों व धुआं से कॉलेज के लगभग 50 कंप्यूटर प्रभावित हुए। फिटिंग, फर्नीचर व अन्य सामग्री मिलाकर लगभग 20 लाख का नुकसान है। इसके अलावा कुछ मीडिया कार्यालय व दुकानें भी इससे प्रभावित हुए हैं। शहर कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा के तौर पर बैंक के आसपास दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

चित्रकूट। बैंक में आग लगने की जानकारी होते ही सोमवार की सुबह से सैकड़ों खाताधारक बैंक पहुंचे। बैंककर्मियों ने किसी को परिसर के अंदर नहीं जाने दिया। खाताधारक अपनी धनराशि की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। जिन्हें बताया गया कि लॉकर सुरक्षित है किसी के खाते के धन का नुकसान नहीं है। बैंक मैनेजर ने बताया कि सोमवार को बैंक में कोई काम नहीं हो पाया है। जल्द ही सभी खाताधारकों को शहर की अन्य शाखाओं से कार्य कराने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

चित्रकूट। आर्यावर्त बैंक में आग लगने के कारणों को लेकर कई लोगों ने संदेह जताया है। समाजसेवी हरीकृष्ण सोनी ने कहा कि कुछ बैंक कर्मियों ने साजिश कर आग लगवाई होगी। इससे उनके रिकार्ड जल जाएं। सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए। सीतापुर निवासी पटटू सोनकर ने कहा कि बैंक में आग लगने पर अलार्म भी नहीं बजा। बैंक में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे। सीसीटीवी का रिकार्ड नहीं है। अलार्म खराब था और यहां कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं रहता है। आग लगने के दौरान गेट खोलने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।


स्टेट बैंक परिसर में लगी आग से खलबली मची
:- शार्ट सर्किट से परिसर में भरा धुआं, कोई नुकसान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के सदर कोतवाली के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। पूरे परिसर में धुआं भर गया। इससे कर्मचारियों व ग्राहकों में खलबली मच गई। अलार्म बजते ही कोतवाली पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को संभाला।
सोमवार की सुबह बैंक खुलने के बाद 11 बजे के आस पास अचानक खतरे का अलार्म बजने लगा। इससे सभी चौकन्ने हो गए। बैंक परिसर में मौजूद ग्राहक व कर्मचारी चिल्लाते हुए बाहर की ओर भाग रहे थे। मुख्य गेट के पास ही लगे विद्युत बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से चिंगारी से तार जलने लगे।

कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर टीम ने जाकर स्थिति को संभाला और बोर्ड के तारों को सही कराया। बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से तार जले थे, इससे धुआं भरा था। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। तार को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed