फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   66.52 percent voting in Chitrakoot assembly seat

Chitrakoot News: चित्रकूट विधानसभा सीट पर 66.52 प्रतिशत मतदान

Fri, 17 Nov 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
66.52 percent voting in Chitrakoot assembly seat
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश में विधानसभा के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से बूथों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। शाम छह बजे तक चित्रकूट मप्र विधानसभा क्षेत्र में 66.52 प्रतिशत मतदान हुआ। जगदगुरु रामभद्राचार्य समेत डॉक्टर व अन्य वर्ग मतदान करने के लिए सुबह से घरों से निकले। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर बड़ी घटनाएं नहीं हुईं।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा के लिए शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। बूथों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। पहली बार मतदान करने वाले युवा व युवतियों में भी उत्साह देखा गया। कई बूथ जंगली इलाके में है, जिससे सुरक्षा के लिए सेना के जवान तैनात रहे। इन बूथों तक जाने में मतदाताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सतना डीएम अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने बूथों का निरीक्षण किया। दोपहर एक बजे तक चित्रकूट विधानसभा मेें 43 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसके बाद कुछ देर के लिए बूथों में कम मतदाता पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद फिर से संख्या बढऩे लगी। स्थानीय मतदाताओं का मानना है कि चित्रकूट विधानसभा में कांगे्रस व भाजपा के बीच मुकाबला देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed