फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   65 bighas of wheat crop ashes due to fire

आग से गेहूं की 65 बीघा फसल राख

Mon, 04 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
65 bighas of wheat crop ashes due to fire
मानिकपुर(चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। खेत पर गेहूं की लगभग 65 बीघे में खड़ी फसल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते-दख्ेाते पूरी फसल जल गई। एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर नुकसान का आकलन कराया है। दमकल टीम के विलंब से पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष रहा।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के नागर गांव में रविवार को दोपहर अज्ञात कारणों के चलते लल्लू, कुन्नीलाल, सुंदरलाल कोरी, भगवानदास, दिन्नीलाल, सोनूलाल, भइयालाल सविता, प्रकाश, छितानी, कामता, कल्लू, बलराम, कृष्ण कुमार, शिवऔतार की खेतों पर खड़ी गेहूं की फसलों में आग लग गई। यह देख किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण आग बुझाने को मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी दमकल टीम देर से आई, जिससे फसल जल गई। दमकल टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से लगभग छह घंटे में आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराकर किसानों को भरोसा दिया कि शासन से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed