{"_id":"5a049b0a4f1c1b70548bc007","slug":"65-7-percent-voting-in-assembly-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव में 65.7 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव में 65.7 प्रतिशत मतदान
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने को मौजूद मतदाता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को 65. 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ बूथों में ईवीएम में खराबी आने से मतदाताओं इंतजार करना पड़ा। भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला माना गया है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।
चित्रकूट से सटे मध्य प्रदेश की चित्रकूट विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का निधन होने की वजह से यहां उपचुनवा हो रहा है। यहां कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें दो महिलाएं हैं। भाजपा ने शंकर दयाल त्रिपाठी और कांग्रेस ने नीलांशू चतुर्वेदी को उम्मीदवार बनाया। गुरुवार को हुए मतदान के दौरान जिले की सीमा सील कर दी गई।
सुबह से शाम तक हुए मतदान में विधानसभा के कुल एक लाख 58 हजार 722 मतदाताओं में 65.7 फीसदी ने मतदान किया। इसमें पुरुष 64.37 व महिलाओं ने 65.89 प्रतिशत मतदान किया। सतना के जिलाधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला व एसपी राजेश हिंगडकर ने लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।मतगणना 12 नवंबर को होगी।