{"_id":"820ca90372f676f765477140f431882b","slug":"610-cases-solves-in-lok-adalat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 610 मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 610 मामले निस्तारित
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला न्यायालय परिसर में रविवार को मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 610 मुकदमों का निस्तारण कर 20,695 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
लोक अदालत की अध्यक्षता प्रभारी अध्यक्ष/जिलाजज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन ने की। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुरेश चंद्र आर्या ने भरण पोषण संबंधी तीन वादों का निस्तारण किया। अच्छेलाल सरोज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फौजदारी के 97 शमनीय वादों का निस्तारण कर 13,205 रुपये अर्थदंड वसूला। कृष्ण कुमार सचिव और सिविल जज ने उत्तराधिकार के चार और एक इजरा वाद का निस्तारण किया।
विज्ञापन
मो. नसीम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फौजदारी के 45 वादों को निपटाया। सुधा सिंह जेएम/ सिविल जज ने दो सिविल वाद और 76 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2275 रुपये अर्थदंड वसूल किया। अशोक कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फौजदारी के साठ वादों का निस्तारण कर 3790 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। मनोज कुमार मिश्रा सिविल जज मऊ ने फौजदारी के पांच वादों का निस्तारण कर दो सौ रुपये अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन
एसडीएम मऊ ने फौजदारी के 151, एसडीएम मानिकपुर ने फौजदारी के 17 वाद, तहसीलदार मानिकपुर ने राजस्व के 24, तहसीलदार मऊ ने राजस्व के 10, नायब तहसीलदार मऊ ने आठ वादों का निपटारा किया। तहसीलदार कर्वी ने 26 वाद, बाट माप अधिकारी ने दो वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपये अर्थदंड वसूला। चकबंदी अधिकारी राजापुर ने चार और चकबंदी अधिकारी क्षेत्र मऊ ने दस वादों का निस्तारण किया।