फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   60 special buses for Holi, passengers on rural routes face problems

Chitrakoot News: होली पर 60 स्पेशल बसें, ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानी

Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
60 special buses for Holi, passengers on rural routes face problems
02 सीकेटीपी-02- कर्वी चौराहा से देवांगना व पाठा क्षेत्र के यात्रियों को बैठाते डग्गामार वाहन चा
चित्रकूट। होली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने चित्रकूट मंडल में 60 स्पेशल बसें चलाई हैं। हालांकि, ग्रामीण रूटों पर एक भी अतिरिक्त बस नहीं मिली है। इससे गांवों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर हैं। मंडल स्तर पर महोबा और राठ डिपो को 15-15 बसें आवंटित की गईं। बांदा और हमीरपुर डिपो को 20-20 बसें मिली हैं। चित्रकूट डिपो को कोई अतिरिक्त बस नहीं दी गई। ये बसें केवल प्रमुख मार्गों जैसे प्रयागराज, महोबा, राठ और फतेहपुर पर चल रही हैं। ग्रामीण अंचल के कई रूटों पर अभी भी केवल एक-एक रोडवेज बस संचालित हो रही है। त्योहार के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने से इन बसों में अत्यधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों का सहारा
यात्री जगदीश सिंह, ममता देवी और सुमित्रा ने बताया कि पाठा क्षेत्र में बसों की कमी है। उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ये वाहन चालक मनमाने तरीके से यात्रियों को बैठाते हैं और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं और अधिक किराया भी वसूलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एआरएम एलके द्विवेदी ने बताया कि पेट्रोल पंप बनने के बाद ही डिपो को बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed