फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   फोटो- 27 सीकेटीपी- 19 परिचय- थाने में पति पत्नी को वरमाला पहनाकर खिलाई गई मिठाई।

फोटो- 27 सीकेटीपी- 19 परिचय- थाने में पति पत्नी को वरमाला पहनाकर खिलाई गई मिठाई।

Mon, 27 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 27 सीकेटीपी- 19 परिचय- थाने में पति पत्नी को वरमाला पहनाकर खिलाई गई मिठाई।
थाने में सुलह करा दुबारा कराई शादी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुलिस लगातार अपनी छवि बदलने में जुटी है। रक्षाबंधन पर्व पर थाने में महिलाओं से राखी बंधवाने के बाद अब पति पत्नी के विवाद को थाने में सुलझाकर भेजा गया। रैपुरा थाने में सोमवार की शाम को अहिरा निवासी गोविंद और उसकी पत्नी संगीता पहुंची। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। दोनों ने पुलिस से बताया कि एक दूसरे पर चरित्र को लेकर शक किया जा रहा है। एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इसके बाद थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने अहिरा प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह व मगरहाई प्रधान कमल सिंह को भी थाने पर बुलाया। पति पत्नी के बीच लगभग तीन घंटे तक बातचीत कराकर समझौते का प्रयास किया गया। तब जाकर दोनों फिर एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हुए। इसके बाद थाने में ही माला मंगाकर पति पत्नी को दिया गया। दोनों ने एक दूसरे को पहनाया और मिठाई खिलाकर गिले शिकवे भूल गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed