फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   40 CCTV cameras installed from UP-MP border Sakshi Gopal to Khohi

Chitrakoot News: यूपी-एमपी बार्डर साक्षी गोपाल से खोही तक लगाए 40 सीसीटीवी कैमरे

Mon, 11 Sep 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
40 CCTV cameras installed from UP-MP border Sakshi Gopal to Khohi
चित्रकूट। भदई अमावस्या मेले की तैयारियों को लेकर परिक्रमा मार्ग नगर पालिका भवन कामदगिरि नगर खोही में बैठक की गई। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने परिक्रमा मार्ग के दुकानदारों से कहा कि दुकानों को आगे न बढ़ायें। बताया कि यूपी-एमपी बार्डर साक्षी गोपाल से खोही परिक्रमा पुलिस चौकी तक 40 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी में 14 सितंबर को भदई अमावस्या का पर्व है। इसमें सुरक्षा व व्यवस्था के लिए अपर एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर कहा कि यूपी-एमपी बार्डर साक्षी गोपाल से खोही परिक्रमा पुलिस चौकी तक 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा भदई अमावस्या को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर भारी भरकम वाहनों का प्रवेश 13 सितंबर सुबह 5.30 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 9.30 बजे तक पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

इनसेट
भारी वाहनों के लिए विभिन्न मार्ग रहेंगे बंद
चित्रकूट। रेलवे क्रासिंग के पूर्व प्रयागराज रोड़, पुलिस लाइन तिराहा मानिकपुर रोड, बेड़ी पुलिया (मत्यगजेंद्रनाथ धर्मकांटा बांदा मार्ग), लोढ़वारा मोड़ राजापुर मार्ग, शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर सतना मार्ग, बेड़ी पुलिया तिराहा से निर्मोही अखाड़ा यूपी-एमपी बार्डर तक, शिवरामपुर तिराहा से यूपीटी तिराहा, भरतकूप तिराहा से खोही तिराहा, खोही तिराहा से यूपी-एमपी बार्डर पीली कोठी तक। इन मार्ग पर पैदल यात्री व हल्के व दो पहिया वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भारी भरकम वाहनों का रूट डायजवर्जन
चित्रकूट । प्रयागराज से बांदा व सतना जाने वाले वाहन-बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए बांदा की तरफ, बोड़ी पोखरी चौराहा से सरैंया मारकुंडी होते हुए सतना की तरफ, राजापुर से आने वाले बड़े वाहन, पहाड़ी से अतर्रा बांदा की तरफ जाएंगे।

बांदा से प्रयागराज जाने वाले वाहन- अतर्रा से बिसंडा होते हुए पहाड़ी से राजापुर होकर प्रयागराज की तरफ जाएंगे। सतना से प्रयागराज व कौशांबी जाने वाने वाहन- बड़ी पाटिन तिराहा से मारकुंडी तिराहा होकर बोड़ी पोखरी चौराहा से प्रयागराज की तरफ जाएंगे। बड़ी पाटिन तिराहा से मारकुंडी तिराहा होकर बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए कौशांबी की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed