फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   37 crores sanctioned for Dharmanagari

धर्मनगरी के लिए 37 करोड़ स्वीकृत

Mon, 05 Feb 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 05 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
37 crores sanctioned for Dharmanagari
धर्मनगरी का परिक्रमा मार्ग। - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत रामायण सर्किट के लिए 37 करोड़ 38 लाख की आठ योजनाएं धर्मनगरी के लिए स्वीकृत की गईं हैं। राजकीय निर्माण निगम को निर्माण कार्य का जिम्मा मिलेगा।
विज्ञापन


राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि रामायण सर्किट के तहत भारत सरकार ने चित्रकूट के पर्यटन विकास के लिए साक्षी गोपाल मंदिर के पास यात्री विश्राम गृह, परिक्रमा मार्ग में कवर्ड शेड, रामघाट टेपों स्टैंड के पास पार्किंग फूट प्लाजा, रामघाट उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश को जोड़ते हुए फुट ओवरब्रिज, दो माडर्न टायलेट, साक्षी गोपाल से लक्ष्मण पहाड़ी तक बाईपास मार्ग की आठ योजनाओं के लिए 37 करोड़ 38 लाख की योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृत मिल गई है। इसमें सात करोड़ 47 लाख की धनराशि राजकीय निर्माण निगम को दे दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धर्मनगरी आने पर इन योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया था। जिसमें स्वीकृति मिलने से धर्मनगरी का विकास होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इसके अलावा 84 कोस की तीर्थ नगरी के अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed