{"_id":"5e6e72e88ebc3ea7fe17da73","slug":"33-fisdi-fasal-barbaad-chitrakutt-news-knp550545682","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान ओलावृष्टि से हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान ओलावृष्टि से हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को ओला व बारिश से नुकसान का सर्वे कृषि विभाग सहित राजस्व टीम ने किया। इसके बाद जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय को 33 फीसदी नुकसान की रिपोर्ट सौंपी गई।
उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि जिले 159 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। जिसमें 47 हजार 346 किसान प्रभावित हैं। 35 करोड़ 44 लाख की क्षति हुई है। दस हजार 74 किसानों के घरों के खपरैल टूट गए। 21 बकरी, एक भैंस मरी है। बताया कि बीमा कराने वाले 1276 किसानोें ने फसलों के नुकसान की जानकारी दी है। अन्य किसानों से भी जानकारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि अभी सर्वे और कराया जा रहा है।
चित्रकूट। जिले में हुई ओलावृष्टि के बाद फसलों के नुकसान की की रिपोर्ट अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंप दी है। जिसको लेकर शासन से धनराशि मांगी गई। शासन ने पहली किस्त के रूप में जिले को 755 लाख की धनराशि भेजी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में बारिश व ओला से सैकड़ों गांव में शुक्रवार को फसल नष्ट हो गई थी। जिसमें कई गांवों में किसानों का भारी नुकसान हुआ था। जिसको लेकर राजस्व विभाग सहित कृषि विभाग की टीम ने गांव गांव सर्वे का कार्य किया। जिसमें गेहूं, चना, मसूर, अरहर की फसल को भारी नुकसान हुआ है।जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने तहसील कर्वी के बनाड़ी, विनयाकपुर, में किसानों की फसल के नुकसान को देखा। उन्होंने बनाड़ी किसान महेश पुत्र जगमोहन, व रामप्रताप के कच्चे मकान को देखा जिसके खपरैल टूट गए थे। उप जिलाधिकरी अश्वनी पांडेय, तहसीदलार दिलीप सिंह ने अमापुर भट्ट, रानीपुर आदि गांवों का दौरा किया। मऊ में अपर जिलाधिकारी गणेश सिंह, मऊ तहसील के उपजिलाधिकारी राजबहादुर ने खंडेहा, जाफपुर, चित्रवार, बिहटा, बम्बुरी, भिटारी छिवलहा आदि गांव का दौरा किया। किसानों से हुए नुकसान का जायजा लिया। मऊ तहसील के 61 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। जिसको लेकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
राज्यमंत्री ने गांव गांव जाकर किया निरीक्षण
चित्रकूट। ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कई गांवों का दौरा किया। जिसमें भारतपुर, हरिहरपुर, शिवराजपुर, ढोलबजा, दुगवा, खरैहा, मुकुदपुर, सभापुर, बराछ, रामपुर पालदेव, बंदरी, सहित पहाड़ी क्षेत्र के कई गांवों जाकर फसलों के हुए नुकसान को देखा। सांसद आर के सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला ने भी कई गांवों का दौरा कर किसानों से मिले। वहीं मध्य प्रदेश सीमा में पड़ने वाले चित्रकूट क्षेत्र का सतना सांसद गणेश सिंह ने किया। उन्होेेंने आश्वासन दिया कि हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दिलाया जाएगा।