फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   30 thousand cows preserved in Gaushala

294 गोशाला में 30 हजार गोवंश संरक्षित

Fri, 03 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
30 thousand cows preserved in Gaushala
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण के संबंध में जिला कलक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि जनपद में दो सितंबर तक 294 गोशालाओं में लगभग 30 हजार गोवंश का संरक्षण कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, 17 पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु चिकित्सक मौजूद रहे। खेत, राजमार्ग व प्रमुख मार्गों से गोवंश को हटाकर गोशालाओं में संरक्षित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालक जो अपनी गोवंश सड़क पर छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, कहाकि सड़क पर पशुओं के रहने से आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाएं होती रहती है। कहा कि सभी पशु चिकित्सा अधिकारी इसकी निगरानी करते रहे। जिन ग्राम पंचायतों में गोशाला खाली हैं उनको जल्द से जल्द भरा जाए। अन्यथा इसका स्पष्टीकरण देना पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र व संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed