{"_id":"d26681de695f7e6436c7615c129a07cd","slug":"29-instructors-sword-hangs-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 अनुदेशकों पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 अनुदेशकों पर लटकी तलवार
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक संघ की अगुवाई में
विज्ञापन
अनुदेशकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने सौ छात्र संख्या से कम
नामांकन वाले विद्यालयों से अनुदेशकों को हटाने के शासन से मिले निर्देश पर
डीएम से सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने का आग्रह किया। इनका कहना था कि इस
तरह अनुदेशकों की सेवा समाप्त किया जाना गलत है।
जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने कहा कि अंशकालिक अनुदेशकों को एक अप्रैल से एक साल का नवीनीकरण अनुमोदन दिया गया है। सभी अनुदेशक विद्यालयों में अध्यापन का कार्य पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।
बताया कि जिन अनुदेशकों को समाजवादी पेंशन का सर्वे, आरक्षण का सर्वे, एवं बीएलओ का जो कार्य दिया गया है, उसे भी कर रहे हैं। बताया कि जिले के 29 अनुदेशकों को विद्यालय में 100 छात्रों से कम नामांकन होने पर सेवा समाप्त करने का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दिया जा रहा है।
उसमें विभाग से अनुदेशकों को विद्यालय में नामांकन पूरा करने के लिए जो एक सप्ताह का समय दिया गया है, उसको बढ़ाया जाए। अनुदेशकों का कहना है कि इस तरह उनकी सेवा समाप्त कर देने से वे बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में शासन से मांग कि है कि अनुदेशकों को यथावत रखा जाए।
इस मौके पर शिवशंकर उपाध्याय, जितेंद्र त्रिपाठी, सुभलेश कुमार, उस्मान अली, रेखा, आशा यादव रीना यादव, जय सिंह प्रकाश जायशवाल, रामनरेश साहू आदि अनुदेशक मौजूद रहे।