फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   250 students of Jawahar Navodaya locked themselves in their rooms.

Chitrakoot News: जवाहर नवोदय के 250 छात्रों ने खुद को कमरे में बंद किया

Fri, 19 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 19 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
250 students of Jawahar Navodaya locked themselves in their rooms.
फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के
मानिकपुर(चित्रकूट)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के हाईस्कूल व इंटर के छात्रों ने गुरुवार की सुबह नित्य क्रिया के बाद खुद को कमरों में बंद कर लिया। क्लास में न जाकर विद्यालय प्रशासन पर कभी कच्ची तो कभी जली रोटी देने के आरोप लगाए। खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर डीएम को मौके पर आकर कार्रवाई कराने की मांग की। एडीएम दो एसडीएम के साथ पहुंचे और छह घंटे बाद बच्चों को मनाने में सफल हुए। इस मामले में स्टोरकीपर को दोषी मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तार कराया। दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। जो दो दिन में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार की सुबह जब शिक्षक व स्टाफ कक्ष में आने की तैयारी कर रहे थे तभी सुबह लगभग सात बजे हाईस्कूल व इंटर के 200 से अधिक छात्रों ने खराब भोजन मिलने की शिकायत कर नारेबाजी। जैसे ही प्रधानाचार्य सपना सिंह व अन्य शिक्षक छात्रावास के पास पहुंचे तो छात्रों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अंदर से कमरा बंद होने से शिक्षक बाहर से चिल्लाते रहे, लेकिन छात्रों ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर एडीएम उमेशचंद्र, एसडीएम मऊ रामऋषि रमन सीओ फहाद अली व थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चिल्लाकर बात की तो अंदर से एक कागज में छात्रों ने पूरी बात लिखी। दोपहर एक बजे तक मान मनौव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य के साथ एडीएम ने कमरे के पास जाकर बच्चों से बाहर से बात की और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर बच्चे माने और अंदर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। प्रधानाचार्य सपना सिंह ने बताया कि इस समय विद्यालय में 450 छात्र हैं। इसमें 16 छात्र सिक्किम के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जांच में दोषी मिले स्टोर कीपर पर शांतिभंग की कार्रवाई
चित्रकूट। मानिकपुर के नवोदय विद्यालय के बच्चों के प्रदर्शन मामले में जांच में पहुंचे एडीएम उमेश चंद निगम, एसडीएम मऊ आरआर रमन एवं एसडीएम न्यायिक मानिकपुर पूजा गुप्ता ने एक घंटे तक शिक्षक स्टॉफ व छात्रों से पूछताछ की। एडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया अव्यवस्था के लिए स्टोर कीपर देवेश उत्तम दोषी मिले। जिसको पुलिस बुलाकर मौके से गिरफ्तार किया गया और शांति भंग में कार्रवाई कराई गई। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि विस्तृत जांच के लिए एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव व एसडीएम न्यायिक पूजा गुप्ता की दो सदस्यीय टीम गठित जांच के निर्देश दिए। टीम को दो दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। संवाद
--------- इनसेट
कभी कच्ची तो कभी जली रोटी मिलती...
मानिकपुर। कमरे में खुद को बंद रखने वाले छात्रों से जब अधिकारी बाहर से कारण पूछते तो छात्र चिल्लाकर कहते कि यहां तो कोई मानक ही नहीं है खाने का। कच्चा व जला भोजन बदबूदार चावल खाकर पेटदर्द होता है।फिर बाहर इलाज नहीं कराते बस एक दो गोली ऐसे ही दे दी जाती है। एक दो बच्चों ने तो यहां तक कहा कि साहब क्या आप ऐसा भोजन कर सकते हैं...तो यह सुनकर सन्नाटा छा गया। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो छात्रों ने कहा पहले विद्यालय वालों को समझाइए फिर हम बाहर आएंगे।

बाहर आने पर अधिकारियों के सामने छात्रों ने आरोप लगाया कि आए दिन कभी कच्ची तो कभी जली रोटी, पानी जैसी दाल व बासी सब्जी खाने में मिलती है। गंदा पानी पीते हैं। कूलर पंखे खराब हैं। इससे आए दिन छात्रों की तबीयत खराब होती है। इसके बाद उनका सही इलाज भी नहीं कराया जाता। वार्डन या अन्य किसी से कहने पर जुबान बंद रखने को कहा जाता है। परिजनों से नहीं मिलने दिया जाता।

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा खुद को कमरे में बंद करने के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed