फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   23 pilgrimage places including Shri Ram Van Gaman Path will be developed

Chitrakoot News: श्रीराम वन गमन पथ सहित 23 तीर्थ स्थानों का होगा विकास

Tue, 16 Jan 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 16 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
23 pilgrimage places including Shri Ram Van Gaman Path will be developed
चित्रकूट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चित्रकूट पहुंचे डॉ. मोहन यादव ने भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। यहां उन्होंने श्रीरामपथ गमन न्यास की बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में श्रीराम वन गमन पथ मार्ग सहित चित्रकूट से लेकर अमरकंटक तक पड़ने वाले तीर्थ क्षेत्रों के विकास को लेकर रोडमैप तैयार किया। इस दौरान आठ जिलों के 23 स्थलों के विकास का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी ग्रामोद्योग विश्वविद्यालय स्थित सभागार में श्रीरामपथ गमन न्यास की बैठक ली। बैठक मेंं मध्यप्रदेश के पांच संभागों के आठ जिलों के 23 स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें चित्रकूट क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक से चित्रकूट तीर्थ के 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग के विकास की उम्मीद जगी है। बताया जाता है श्रीरामपथ गमन मार्ग के विकास के लिए कई साल से फाइल दबी पड़ी थी। बैठक में मध्यप्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री सहित आठ जिलों के जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नेत्र चिकित्सालय का किया निरीक्षण
खोही। मुख्यमंत्री ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया। ट्रस्टी डॉ बीके जैन ने किए जा रहे कामों की जानकारी दी। बताया कि हर साल लाखों नेत्र रोगियों का इलाज किया जाता है। इस मौके पर ऊषा जैन, डॉ. पूनम आडवाणी, डॉ.राजेश जोशी, डॉ. गौतम सिंह परमार, डॉ. राकेश शाक्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)

डीआरआई का कामकाज देखा
खोही। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने डीआरआई के कामकाज को भी देखा। उधर, उद्यमिता विद्यापीठ के सभागार में डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन की माता के निधन पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed