{"_id":"5c81589bbdec22142f019ac4","slug":"21551980699-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रोजगार सेवकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट। ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय दिलाने व वृद्धि करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि ग्राम रोजगार सेवक कई साल से कम मानदेय मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए व सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है। इसके बाद भी उनकी मांग नहीं मानी जाती। रोजगार सेवकों की मांग है कि ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान दिया जाए। मानदेय में वृद्धि की जाए। ग्राम रोजगार सेवकों के ईपीएफ के आदेश का पालन कराया जाए। इस मौके पर जुगेश कुमार गर्ग, शिवकुमारी, प्रजापति, मनोज, अजय, हेमराज, अशोक यादव, लवलेश, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।