{"_id":"5c82a292bdec221435565575","slug":"201552065170-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों की मदद लेने वाले नेताओं पर भी रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों की मदद लेने वाले नेताओं पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैतों की मदद लेने वाले नेताओं पर भी रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में डकैतों को किसी भी तरह चुनाव प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा। जो नेता या अन्य लोग भी डकैतों से संपर्क कर फतवा जारी कराने का प्रयास करेंगे उन्हें जेल भेजेंगे। मप्र पुलिस टीम के सहयोग से पुलिस बेहतर काम करेगी। डकैत बबुली कोल गैंग को मार गिराने के लिए पुलिस टीम के प्रयासों से संतुष्टि जताई। जिले में जल्द ही नई चौकी व थानों को संचालन शुरू होगा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि कई बार फरियादी थाना चौकी में भटकते हैं उनकी शिकायत का निस्तारण समय से नहीं किया जाता जिससे उन्हें अधिकारियों तक जाना पड़ता है। इस समस्या के निस्तारण के लिए सभी संबंधित थाना व चौकी प्रभारी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी मनोज झा, अपरएसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव व इम्त्यिाज अहमद आदि मौजूद रहे।