{"_id":"5f32e3bd8ebc3e3cf43977ff","slug":"2-daroga-ek-sipahi-nilambit-chitrakutt-news-knp57638513","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दरोगा एक सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दरोगा एक सिपाही निलंबित
विज्ञापन
चित्रकूट। पुरानी रंजिश के चलते रविवार को मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली शेषासुबकरा गांव के रास्ते पर प्रवासी कामगार सुशील गौतम की निर्मम हत्या मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया। परिजनों की शिकायत पर जांच करने के बाद 24 घंटे के अंदर मऊ थाने के दो दरोगा व एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। इन सभी को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मऊ थाना क्षेत्र में जिस युवक की हत्या हुई है उसमें परिजनों व अन्य लोगाें ने जो भी कुछ बताया उसकी जांच व पूछताछ कराई गई। मृतक व आरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश बीडीसी चुनाव के समय से चल रही थी। प्रथम दृष्टया हल्का इंचार्ज दरोगा शिवकुमार यादव व दरोगा अखिलेश समेत सिपाही राजेश सिंह की लापरवाही सामने आई है। इसी हिसाब से इन तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
समय से आती पुलिस व एंबुलेंस तो बच जाती जान
मऊ (चित्रकूट) मऊ थाना अंतर्गत शिवपुरी निवासी भूपेंद्र ने आरोप लगाया उनके पुत्र सुशील गौतम के ऊपर जिस समय हमला हुआ था वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कई बार पुलिस व एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया। इसके बाद भी नहीं पहुंचे जिससे घटना के दो घंटा हो जाने के कारण उसके पुत्र की मौत हो गई। बताया कि 9 मई 2019 को भी विवाद हुआ था। मृतक के भाई संजय गौतम के साथ मारपीट हुई थी। तहरीर देने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। उल्टा दूसरे केस में फंसा दिया गया। ट्यूबवेल में आग लगा दी गई। थानाध्यक्ष मऊ सुभाष चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाई गई है। आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस दर्ज नहीं कर रही रिपोर्ट
चित्रकूट। सीतापुर चौकी अंतर्गत खोही गांव की प्रदीप तिवारी पुत्र लाल तिवारी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उसकी बहन राधा को ससुराल में 2 अगस्त को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आया है। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। संवाद