फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   193 rajistration for e card

ई कार्ड के लिए 193 का पंजीयन

Sun, 06 Sep 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट। Updated Sun, 06 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
193 rajistration for e card

सामाजिक संस्था दृष्टि के कार्यालय में रविवार को रिहैबिलेशन सोसाइटी आफ द विजुअली इंपेयर्ड संस्था की ओर से दृष्टिबाधितों के लिए शिविर लगाया गया। इसमें ई कनेक्शन कार्ड के लिए 193 दृष्टिबाधित लोगों का पंजीयन किया गया। ई कार्ड बनने से इन लोगों को अब ट्रेन का टिकट आसानी से मिल सकेगा।

विज्ञापन


संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि दृष्टिबाधित व्यक्तियों को ट्रेन में सफर को टिकट मिलने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार ने इनके लिए ई कनेक्शन कार्ड की व्यवस्था की है। ई कार्ड के माध्यम से ये लोग बाहर से भी रेल टिकट और रिजर्वेशन करा सकेंगे। लखनऊ से आए नागेश पांडे और पंकज द्विवेदी ने बताया कि उनकी संस्था ई कनेक्शन कार्ड के लिए सरकार से पंजीकृत है।
विज्ञापन


 रविवार को जिन लोगों का पंजीयन किया गया है, उनको ई कार्ड संस्था या रेलवे कार्यालय से उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्था प्रभारी पंकज दुबे ने बताया कि शिविर में संस्थान की सभी 80 छात्राओं, तुलसी प्रज्ञा चक्षु विद्यालय की 50 और जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विवि के 63 छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया। 20 अन्य लोगों ने भी ई टिकट के लिए पंजीयन कराया। मौके पर विजय चंद्र गुप्त, बलवीर सिंह, संतराम, रामबहादुर, ममता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed