{"_id":"5a75f3a94f1c1baa1b8b5524","slug":"191517679529-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नहीं दे पाए सही जवाब तो संकुल प्रभारी का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नहीं दे पाए सही जवाब तो संकुल प्रभारी का रोका वेतन
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने शनिवार को मानिकपुर ब्लाक के अगरहुंडा गांव का मुआयना किया। आवासों में दो दिन के अंदर प्लास्टर कराने के निर्देश दिए तो आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषित बच्चों के बारे में पूछा। स्कूल में बच्चों द्वारा सही जवाब न दे पाने से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने संबंधित संकुल प्रभारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
शनिवार को जिलाधिकारी ने गांव का मुआयना किया। स्कूल के प्रांगण में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें 45 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 20 उपस्थित मिले। उन्होंने कुपोषित बच्चों के बारे मे जानकारी ली। पीली श्रेणी के बच्चों को पौष्टिक आहार देने के निर्देश दिए। ज्ञानमती, गीता के आवासों में प्लास्टर न होने पर दो दिन के अंदर कराने के निर्देश दिये। गिरधार का पुरवा में बने शौचालयों की जानकारी ली। 50 शौचालयों में से 42 बने हैं और आठ पर काम चल रहा है। उन्होंने संबंधित अफसर से कहा कि शौचालय की छत तक बनने पर दूसरी किस्त दी जाए तथा जिसका अंतिम चरण चल रहा है उसे तृतीय किस्त दी जाए। उ
न्होंने ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक से कहा कि शौचालय का बेसलाइन सर्वे करने के उपरांत पात्र व्यक्तियों की सूची बनाकर सम्मिलित किया जाय। कार्य की एमआईएस कराई जाए। शौचालय लाभार्थी से दुरुस्त कराएं और बने हुए शौचालय की फोटोग्राफी कराकर अपलोड कराएं। हीरालाल, शिवप्रसाद के शौचालयों को देखा और इनमें रंगाई पुताई के बाद पात्र व्यक्ति का नाम, वर्ष, लागत, ब्लाक आदि लिखाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अरवारा संपर्क मार्ग दुरुस्त करने के निर्देेश दिेए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मानिकपुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर, ग्राम प्रधान उमा सिंह, सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-आवासों में दो दिन के अंदर कराएं प्लास्टर