{"_id":"5c587cefbdec22077e436270","slug":"171549303023-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के चुनाव लड़ने वाले भर रहे अपनी झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के चुनाव लड़ने वाले भर रहे अपनी झोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला प्रभारी दीपू त्रिपाठी व प्रदेश सचिव बलवान सिंह ने कहा कि जिले की अन्ना प्रथा सहित बिजली समस्या को लेकर 6 फरवरी को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन खड़ा किया जा रहा है। कांग्रेस से गठबंधन नहीं हुआ तो अकेले की पार्टी पूरे प्रदेश में चुनाव लडे़गी। अब तक चित्रकूट जिले में चुनाव लड़ने वालों की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल उठाए।
सोमवार को शहर के सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव ने कहा कि जिले की अन्ना मवेशी से लेकर बिजली पानी व सड़क की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि सही काम नहीं कर रहे हैं। खुलेआम मवेशी बाडे़ में उन्हें भूखा रखा जाता है। जिससे उनकी मौत हो रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार सिर्फ कागजी घोषणाएं कर रही हैं। चित्रकूट जिले के चुनाव लड़ने वाले हर पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि यह सब अपनी झोली भर रहे हैं इन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष हरी मोहन यादव ने बताया कि पिछड़ा वर्ग का जिलाध्यक्ष नत्थू प्रसाद पाल को युवा जन सभा का जिलाध्यक्ष अशोक यादव, व अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मुरादखान को बनाया गया है। इस मौके पर संगठन मंत्री धर्मेश शर्मा,पप्पू यादव, मइयादीन, वीरेंद्र भाष्कर, सुभाष सोनी, सुदामा सिंह, शंकर यादव, बद्री प्रसाद, लखन निरंजन, सोनू अवस्थी, सुभाष प्रधान, रिंकू गुर्जर आदि मौजूद रहे।