फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   17 shops vacated from the possession of traders

व्यापारियों के कब्जे से 17 दुकानें कराईं खाली

Tue, 28 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
17 shops vacated from the possession of traders
गल्ला मंडी में दुकान का ताला काटता कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के गल्ला मंडी परिसर में मंडी सचिव व तहसील प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों के कब्जे से 17 दुकानें खाली कराई गई। प्रशासन व व्यापारियों में नोकझोंक होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। दूसरे स्थान पर दुकानें मिलने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्वी में मंगलवार की दोपहर को मंडी सचिव विपुल कुमार के साथ नायब तहसीलदार व राजस्व कर्मी व्यापारियों की दुकानों के शेड के पास पहुंचे। मंडी सचिव ने बताया कि 17 ऐसे स्थान हैं जहां व्यापारियों ने अपने ताले लगाकर अनाज का स्टाक रखा है। सभी स्थानों पर कब्जे हैं। ताले न खोलने पर उन्हें तोड़ा गया तो व्यापारियों ने नारेबाजी की विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण बन गई। कोतवाली पुलिस टीम पहुंची और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की बातचीत के बाद यह तय हुआ कि जगह कम होने के कारण व्यापारियों को दूसरा स्थान दिलाया जाएगा। इसके लिए मंडी प्रशासन इंतजाम करेगा तब व्यापारी माने। मंडी सचिव ने बताया कि जल्द ही नये स्थानों की नीलामी कराकर व्यापारियों को प्राथमिकता से दुकान व गोदाम दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed