{"_id":"61f0448109b5ce4e960dd8a5","slug":"17-more-corona-patients-found-20-cured-chitrakoot-news-knp677267653","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 और कोरोना मरीज मिले, 20 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 और कोरोना मरीज मिले, 20 हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 201 हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर में मंगलवार को 17 नए मरीज मिले। जिससे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। पहले से संक्रमित मरीजों में 20 स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले में मंगलवार को कुल 1400 लोगों की जिला अस्पताल से लेकर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच की गई। जिसमें 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को घरों में ही होम आइसोलेट कराया गया है। सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में कुल सक्रिय संक्रमित मरीज 201 हो गए हैं। पहले से संक्रमित मरीजों में 20 स्वस्थ हो चुके हैं।
उधर, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार को विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत सेमरदहा का निरीक्षण कर टीकाकरण का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं। इसके लिए ग्राम प्रधान प्रेरित कर इस कार्य में तेजी लाएं। इस दौरान खाद्यान्न वितरण, वरासत आदि की भी जानकारी की।
विज्ञापन
बूथों का निरीक्षण कर विद्युत, पेयजल, फर्नीचर, रैंप आदि व्यवस्था को भी देखा। उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता नरेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानिकपुर डा. राजेश कुमार सिंह सहित लेखपाल, सचिव, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, प्रधान आदि मौजूद रहे। (संवाद)