{"_id":"5cec2aafbdec2207554190f6","slug":"155898134411-chitrakutt-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर फुंकी तीन दिनों से पानी को मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर फुंकी तीन दिनों से पानी को मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के ऊंचाडीह ग्राम पंचायत के चमरौंहा पयासी पुरवा गांव की पेयजल आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। गर्मी के मौसम में लोग बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान हैं। जब कभी टैंकरों से आपूर्ति कराई जा रही है। किसी को एक तो किसी को दो बाल्टी पानी नहीं मिल पाता है। अधिकांश लोगों को दूर-दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। गांव में लगे सब हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों ने जल संस्थान से कई बार शिकायत की लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। भीषण गर्मी में लोग दूर दराज के जलस्रोतों का सहारा ले रहे हैं।
पानी के लिए लोग घंटों टैंकर का इंतजार करते हैं। टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट जाती है और चंद मिनटों में ही टैंकर खाली हो जाता है। लोगों को पीने के लिए भी भरपूर पानी नहीं मिल पाता है।
गांव के सुरेंद्र कुमार, विशाल बुद्धसेन, देव मुनि, महेंद्र, भागीरथ प्रमोद कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया की गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। गर्मी के दिनों मे भीषण जल संकट को झेलना पड़ता है लेकिन सरकार स्थाई समाधान नहीं निकाल रही है।