फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   एक तरफ खाई दूसरी तरफ कुआं की कहावत हो रही चरितार्थ

एक तरफ खाई दूसरी तरफ कुआं की कहावत हो रही चरितार्थ

Fri, 16 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
एक तरफ खाई दूसरी तरफ कुआं की कहावत हो रही चरितार्थ
डाकू और पुलिस के बीच पिस रहे ग्रामीण
विज्ञापन

-डाकुओं के आतंक और पुलिस को दबाव से पीड़ित है ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पहाड़ों के आस पास बसे गांव के ग्रामीणों के लिए एक तरफ कुआं तो एक तरफ खाई की कहावत चरिततार्थ हो रही है। डाकू और पुलिस दोनों तरफ से उन्हें परेशान किया जा रहा है। डाकुओं की बात न मानने पर जान का खतरा और पुलिस जान जाए कि डाकूओं को शरण दी गई तो वह जेल भेज देती है। इस तरह से ग्रामीण दोनों के बीच पिस रहे हैं। हालांकि कुछ ग्रामीण अपने फायदे के लिए डाकु ओं को शरण देते हैं। जिनके कारण गांव के अन्य ग्रामीणों को सजा भुगतनी पड़ती है।
इस समय पाठा क्षेत्र के नागर गांव का मामला गर्म है। जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ पुलिस बल ने अभद्रता कर मारपीट की है। जबकि पुलिस का आरोप है कि घेराबंदी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया जिससे डाकू बबुली गैंग भाग निकाला। बहरहाल यह कोई नया मामला नहीं है। इसके पहले भी पाठा क्षेत्र व भरतकूप क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उनका आरोप रहा करता था कि पुलिस आए दिन डाकुओं के संरक्षण को लेकर उनके साथ मारपीट करते हैं। बिना जानकारी दिए घरों की तलाशी ली जाती है। महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि जंगल में रहना है तो डाकूओं की हर बात माननी पड़ती है। ऐसा न करने पर डाकू लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर देते हैं।वही पुलिस को जब इस बात की जानकारी हो जाती है तो वह जेल भेज देती है। जिससे बचने के लिए जंगलों के आस-पास बसे कई ग्रामीण अपना घर बार छोड़कर मानिकपुर में बस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed