फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   झूंठी शिकायत करने वालों पर हो कार्रवाई

झूंठी शिकायत करने वालों पर हो कार्रवाई

Sun, 10 Feb 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
झूंठी शिकायत करने वालों पर हो कार्रवाई
झूठी शिकायत करने वालों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन

चित्रकूट। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रधानों के खिलाफ होने वाली झूठी शिकायतों पर आरोप लगाने वालों पर भी कार्रवाई कराने की मांग की है। रविवार को प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में मुख्यालय के कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम इंदुप्रकाश को सौंपा। जिसमें ग्राम प्रधान के मानदेय व भत्तों मेें बढ़ोत्तरी की जाए। मृत्यु होने पर प्रधान के परिजनों को बीस लाख के बीमा की धनराशि दी जाए। ग्राम प्रधानों को आय जाति निवास प्रमाण पत्र व पट्टे आवंटन के पूर्ण अधिकार दिए जाएं। प्रधानों के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, रामप्रताप सिंह, नवनीत त्रिपाठी, लल्लन सिंह, लालमुनि, गोमती, रामनारायण, सुधीर सिंह, कृष्णगोपाल सिंह, कुबेर पटेल, दिव्या त्रिपाठी, सुनीता देवी, भीमराज यादव, राजेश कुमार, गैवीशरण, सुशीला, शीतल प्रसाद, चंचलचित्त पटेल, शारदा प्रसाद आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed