फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   14 detained including state president of Congress Seva Dal

Chitrakoot News: कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष समेत 14 नजरबंद

Tue, 17 Dec 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
14 detained including state president of Congress Seva Dal
चित्रकूट। विभिन्न मुददों को लेकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों के जत्थे को पुलिस ने रोक दिया है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष, बांदा व चित्रकूट के जिलाध्यक्ष समेत 14 कांग्रेसियों को पुलिस की सुरक्षा में रामायण मेला परिसर में नजर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ में बुधवार को कांग्रेसियों का विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें हर जिले के कांग्रेसी लखनऊ पहुंच रहे हैं।
चित्रकूट के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल ने बताया कि मंगलवार की रात को लगभग 8 बजे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसी लखनऊ जाने के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच सीओ सिटी राजकमल, कोतवाल उपेंद्र सिंह व सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर कांग्रेसियों को उनके वाहन समेत सीतापुर में रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों से पुलिस की काफी देरतक बहस भी हुई लेकिन पुलिस ने सभी को आगे बढऩे से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी को रामायण मेला परिसर में नजर बंद कर दिया गया है। इस जत्थे में बांदा जिलाध्यक्ष प्रदुम्र दुबे, चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल पटेल समेत 14 कांग्रेसी शामिल हैं। सीओ सिटी ने बताया कि कोई जबरदस्ती नहीं की गई। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांग्रेसियों को समझाकर लखनऊ जाने से रोका गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed