फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1,318 farmers in the district received compensation for crop loss.

Chitrakoot News: जिले के 1,318 किसानों को मिला फसल नुकसान का मुआवजा

Fri, 05 Dec 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 05 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
1,318 farmers in the district received compensation for crop loss.
चित्रकूट। बारिश और बाढ़ से जिले में हुए जानमाल के नुकसान व आंशिक क्षतिग्रस्त मकान, फसलों का किसानों को मुआवजा मिलेगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने करीब 9.60 लाख रुपये मुआवजा धनराशि मंजूर की है। इसके अलावा तहसील मऊ के 122 किसानों के लिए करीब 7.08 लाख रुपये कृषि निवेश अनुदान भी स्वीकृत किया है। प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद देने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों, परिवारों एवं किसानों को राहत एवं कृषि निवेश अनुदान की धनराशि प्रदान की जा रही है। इसकी पहली सर्वे रिपोर्ट शासन से मंजूर होने के बाद तहसील कर्वी में बाढ़ से प्रभावित दो जनहानि में आठ लाख रुपये मुआवजा स्वीकृत किया है। प्रत्येक आश्रित परिवार को चार लाख दिए जाएंगे। 40 आंशिक मकान क्षति में 9.60 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

तहसील राजापुर के 326 व तहसील मऊ के 870 कृषकों को 43 लाख 74 हजार 663 रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि ई-कुबेर के माध्यम से बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इसके अलावा तहसील मऊ के 122 कृषकों को सात लाख आठ हजार 108 रुपये कृषि निवेश अनुदान मंजूर किया है। अभी तक हुए सर्वे में दो की जनहानि हुई है। इनके अलावा 40 आंशिक मकान भी क्षतिग्रस्त हैं। अधिकारियों की मानें तो अभी फिलहाल फाइनल सर्वे रिपोर्ट नहीं है लेकिन अब तक 69 लाख रुपये से अधिक की मदद की जा चुकी है।चारों तहसील राजापुर, मऊ, मानिकपुर व कर्वी के 1318 किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कृषकों व व्यक्तियों को समय से राहत उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों की प्रविष्टियां सत्यापनाधीन हैं उन्हें भी शीघ्रता से लाभान्वित किया जाए।
- पुलकित गर्ग, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed