{"_id":"5c5f0453bdec227378302bff","slug":"121549730899-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय प्रयोग व हाथ धोने के बताए जाएंगे फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय प्रयोग व हाथ धोने के बताए जाएंगे फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संचारी और वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण करने के लिए 10 से 28 फरवरी तक जिले के साथ पूरे मंडल में नियंत्रण अभियान चलेगा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ध्रुुव कुमार ने बताया कि इस अभियान को चलाने का मुख्य उद्देश्य गैर संचारी व वेक्टर जनित रोगों को नियंत्रण करना और जन समुदाय को जागरूक करना है ताकि इनसे होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाया जा सकें। इसके लिए जिला स्तर हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप में विकास कुशवाहा डीसीपीएम को राज्य स्तर पर प्रशिक्षित किया गया है ताकि वह अपने जनपद में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर इस अभियान को सफल बना सकें।
इसकी देंगे जानकारी
चित्रकूट। इस अभियान के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को संचारी रोगों की पहचान, कारण, लक्षण व उपचार के बारे में बताया जाएगा। साथ ही लोगों को शौचालय का प्रयोग करने, हाथ धोने, ताजा खाना खाने व बाजार की खाने वाली खुले में रखी वस्तुओं को खाने में न प्रयोग करें आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अभियान की गतिविधियां
चित्रकूट। अभियान के दौरान वेक्टर नियंत्रण, साफ.सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने, शुद्ध पेयजल आपूर्ति व विद्यालयों में संवेदीकरण तथा जनसंवाद द्वारा जागरुकता उत्पन्न करने आदि गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी, नालियों की साफ सफाई व ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक में संचारी व वेक्टर जनित रोगों पर प्रचार प्रसार करके जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में हाथ धोने के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
10 विभागों की जिम्मेदारी तय
चित्रकूट। अभियान को सफल बनाने के लिए 10 विभागों की सामूहिक भागीदारी तय की गई है। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पशु पालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शामिल है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाकर सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
आज से संचारी रोगों के खिलाफ चलेगा अभियान
-शौचालय प्रयोग व हाथ धोने के बताए जाएंगे फायदे
- आज से संचारी रोगों के खिलाफ चलेगा अभियान