{"_id":"5c113c15bdec22414c6445ed","slug":"121544633365-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी के प्रमुख स्थलों पर दिखेंगे शानदार चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी के प्रमुख स्थलों पर दिखेंगे शानदार चित्र
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी के प्रमुख स्थलों पर दिखेंगे शानदार चित्र
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रयागराज में अगले माह होने वाले महाकुंभ में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी होकर ही जाएंगे। ऐसे में नगर को स्वच्छ व भगवान श्रीराम की तपोभूूमि का अहसास श्रद्धालुओं को स्टेशन पर उतरते ही होगा। स्टेशन से लेकर रामघाट तक के मार्ग के प्रमुख स्थानों की दीवारों पर कुंभ व भगवान श्रीराम की नगरी से जुड़े आकर्षक चित्रों को उकेरा जा रहा है।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की पहल पर एक सप्ताह से शहर के रेलवे स्टेशन की बाउंड्रीवाल का रंगरोगन कराया गया। शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विभाग ने इन दीवारों पर चित्र बनवाना शुरू किया है। इसमें जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कला विभाग के शिक्षक व छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। इन्हीं के प्रयास से यह काम चल रहा है। विवि के ललित कला विभाग के डा. देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीएम ने विवि के छात्रों की प्रतिभा देखकर तीर्थ स्थलों पर चित्र बनवाने का काम कराना शुरू कराया है। बुधवार को जिलाधिकारी ने मानिकपुर एसडीएम प्रवीण कुमार के साथ चित्र बनाए जा रहे स्थल का निरीक्षण भी किया।