{"_id":"5a75f3a54f1c1b87268b7f6a","slug":"121517679525-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल विहीन परीक्षा की तैयारियों में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल विहीन परीक्षा की तैयारियों में जुटे अधिकारी
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। छह फरवरी से बोर्ड परीक्षा है। इसे नकलविहीन करने की तैयारियों में अधिकारी जुटे हुए हैं। परीक्षा के लिए बनाए गए 34 परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों तथा पुलिस की निगरानी में रहेंगे। शिक्षकों को निर्देश दिए गये हैं कि ड्यूटी में लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने अधिकारियों की बैठक में नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल व बोर्ड की परीक्षा होगी। इसमें हाईस्कूल में 7894 छात्र, 6966 छात्राएं हैं. कुल 14860 परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में 5371 छात्र, 5533 छात्राएं हैं।
-सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा