फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   9 अवर अभियंता व 16 कर्मचारी मिले गायब

9 अवर अभियंता व 16 कर्मचारी मिले गायब

Tue, 12 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
9 अवर अभियंता व 16 कर्मचारी मिले गायब
मुख्य विकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने जिले के तीन विभागोें का निरीक्षण किया। जहां पर नौ अवर अभियंता सहित 16 कर्मचारी नदारद मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने व तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी कार्यालयों में होने वाले काम की पोल खुली। सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया तो दो दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले। परियोजना प्रबंधक जल निगम सिविल शाखा में सात अवर अभियंता सहित आठ कर्मचारी गायब मिले। जिसमें अवर अभियंता शशि कुमार यादव, विजय शंकर यादव, रमेश गुप्ता, अनमोल मौर्या, अतुल कुमार, हरिके श सिंह, अमिता पाल सहित कर्मचारी सतीश कुमार, मोहित पटेल, महकू, अजय, बृजलाल, रामशंकर, महेश प्रसाद, कल्लू पांडेय हैं।इसके बाद जल संस्थान कार्यालय सीडीओ पहुंचे तो दो अवर अभियंता सहित दो कर्मचारी व दो चपरासी गायब मिले।अवर अभियंता सुरेंद्र चंद, रमाशंकर मिश्रा,कर्मचारी शिव प्रसाद, शिवदयाल,राजकुमार, संतोष कुमार हैं।
विज्ञापन

सीडीओ के कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रथम के निरीक्षण में एक अवर अभियता दो कर्मचारी गायब मिले। जिसमें अवर अभियंता नरेंद्र बहादुर सिंह, कर्मचारी दिनेश कुमार, हेमंत हैं। इसके अलावा कार्यालय भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय मे चार कर्मचारी गायब मिले। जिसमें शंकर प्रसाद, हरष प्रसाद, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार हैं। सीडीओ ने बताया कि सभी गैरहाजिर मिले अधिकारी-कर्मचारियों को एक दिन का वेतन रोक कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में सरकारी
विभाग में काम की खुली पोल
-नौ अवर अभियंता व 16 कर्मचारी नदारत
- सभी का एक दिन का रोका वेतन मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed