फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1200 patients reached the district hospital, had to stand in a long line

Chitrakoot News: जिला अस्पताल में पहुंचे 1200मरीज, लगानी पड़ी लंबी लाइन

Sat, 25 Oct 2025 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 25 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
1200 patients reached the district hospital, had to stand in a long line
12 सीकेटीपी-1- परिचय- जिला अस्पताल में पर्चा कटवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़ ।
चित्रकूट। मौसम में बदलाव होने से शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1200 से अधिक मरीज पहुंचे। सबसे अधिक 670 मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज रहे। मरीजों को पर्चा बनवाने, दवा लेने और खून की जांच कराने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ा। दिव्यांग व वृद्धों को बहुत परेशानी हुई। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन कक्ष के बाहर रही।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। नौ बजते ही लंबी लाइन लग गई थी, जो डेढ़ बजे के बाद तक लगी रही। मरीजों को पर्चा बनवाने में ही पसीना निकलने लगा था। यही हाल डाक्टरों को दिखाने में रहा। एक-एक डाक्टर के पास मरीजों की लाइन लगी थी। मरीजों की संख्या अधिक होने से कई डाक्टरों को दो-दो सौ मरीजों को देखना पड़ा।
विज्ञापन


इससे एक मरीज को डाक्टर अधिक समय नहीं दे पाए। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरबी लाल, डॉ. कन्हैयालाल व डॉ. सुजीत सिंह के कक्ष के बाहर सबसे अधिक मरीजों की भीड़ दो बजे के बाद तक लगी रही। मरीजों को सबसे अधिक परेशानी खून जांच में हुई, इसमें खून का सैंपल तो ले लिया गया लेकिन रिपोर्ट अगले दिन मिलने की बात कहकर लौटा दिया गया। इससे मरीजों का पूरा इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम की वजह से बुखार, जुकाम व खांसी के मरीज बढ़े हैं। खून जांच की रिपोर्ट उसी दिन मोबाइल पर भेजी जाती है। इसको दिखाकर इलाज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed