{"_id":"5b5a0bff4f1c1b466d8b706e","slug":"11532627967-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी जारी
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कई महीने से सूख रही मंदाकिनी को मानो लगातार हुई बारिश से जीवनदान मिल गया है। प्रदूषण व गंदगी से भरे घाटों की सीढ़ियाें तक पानी भर गया है। बढ़े जलस्तर के बाद प्रमोदवन, जानकीकुंड से लेकर रामघाट तक के किनारे बसे दुकानदारों को चेतवानी जारी की गई है। जिसमें कहा गया कि अपनी दुकान की सामग्री व खुद सुरक्षित स्थान पर पहुंचे क्योेंकि बारिश लगातार हो रही है और जलस्तर रातों रात बढ़ सकता है।
जीवनदायिनी मंदाकिनी नदी का जलस्तर गुरुवार की सुबह से ही बढ़ गया। जिसे लेकर प्रशासन एलर्ट हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एएन गुप्ता ने बताया कि अभी सिर्फ सभी सीढ़ियों तक ही पानी आया है जिससे कोई खतरा नहीं है लेकिन रात को पानी बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।