{"_id":"5b5373504f1c1b58488b622b","slug":"11532195664-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानिदेशक ने सीएमओ को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानिदेशक ने सीएमओ को फटकारा
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महानिदेशक ने सीएमओ को फटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। परिवार कल्याण स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डा.नीना गुप्ता ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। प्रसूता कक्ष से लेकर प्रसूताओं के भर्ती कक्ष के पास कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। स्टाफ से कहा कि जननी सुरक्षा योजना में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एंबुलेंस समय से न मिलने की शिकायतेें हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लखनऊ जाकर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने महिलाओं को परिवार कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी। पूरे अस्पताल के वार्ड समेत डाक्टर कक्ष, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी कक्ष का निरीक्षण किया। स्वच्छता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। इसके बाद महानिदेशक ने पर्यटक बंगले में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें परिवार कल्याण के कार्यक्रमों की जानकारी ली। सीएमओ को सख्त निर्देश दिए कि महिला इलाज व योजनाओं में कतई लापरवाही न करें। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। समीक्षा के दौरान कई मामलों में लक्ष्य पूरा न होने पर सीएमओ को फटकार लगाई। इस मौके पर सीएमओ डा.राजेंद्र सिंह व सीएमएस डा.राजेश खरे आदि मौजूद रहे।