फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क

Wed, 25 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रंगौली में हर साल होने वाले आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महराज जयंती कार्यक्रम में अबकी बार डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल, मीटिंग स्थल का डीएम, एसपी व अन्य अफसरों ने निरीक्षण कर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल ने बताया कि जयंती कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अलावा जिले के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह होगा। दंगल से लेकर अन्य प्रतियोगिताएं भी होगी। जिसके विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस बार डिप्टी सीएम के अलावा कई मंत्री व मंडल भर के जनप्रतिनिधि शामिल हाेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर डीएम विशाख जी अय्यर, एडीएम विजय नारायण पांडेय,एसपी मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी व एसडीएम इंदुप्रकाश ने बुधवार को सभी स्थानो ंका निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बताया कि डिप्टी सीएम की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक तीन ट्रक अतिरिक्त पीएसी तैनात कर दी गई है। इसके अलावा जिले की पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार हो रहा वाटरप्रूुफ टेंट
चित्रकूट। हर साल छत्रपति शाहू जी महराज की जयंती कार्यक्रम 26 जुलाई को ज्यादा बारिश होने की संभावना रहती है। जिस पर कार्यक्रम प्रभावित भी होता है। रगौली कालेज के प्रधानाचार्य सुनील पटेल ने बताया कि इस बार डिप्टी सीएम को आना है जिसे लेकर वाटरप्रूफ टेंट लगवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed