{"_id":"6a148bf51c0ea488ec02a899","slug":"11-vehicles-seized-for-illegal-mining-and-overloading-over-rs-37-lakh-in-fines-collected-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-131622-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अवैध खनन, ओवरलोडिंग के 11 वाहन सीज, 37 लाख से अधिक जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अवैध खनन, ओवरलोडिंग के 11 वाहन सीज, 37 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
Mon, 25 May 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 25 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग के खिलाफ रविवार रात विशेष अभियान चलाया गया। जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए उपखनिज से लदे कुल 11 वाहनों को सीज किया और 37 लाख रुपये से अधिक का राजस्व जमा कराया।
एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि तहसील कर्वी में सात वाहन, मऊ में दो वाहन, मानिकपुर व राजापुर में एक-एक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि एक अप्रैल से 25 मई तक के जिले में कुल 116 उपखनिज लदे वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिससे 37.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने टास्क फोर्स को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्ती लगातार जारी रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (संवाद)