फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   10 thousand prize dacoit caught from Mumbai

मुंबई से दबोचा गया 10 हजार का इनामी डकैत

Sun, 27 Mar 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
10 thousand prize dacoit caught from Mumbai
इनामी डाकू रज्जू यादव। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। एसटीएफ के हाथों के मुठभेड़ में मारे गए डकैत गौरी यादव गिरोह के शातिर रज्जू उर्फ कुशल यादव को मध्य प्रदेश पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। 10 हजार के इनामी रज्जू के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। शनिवार को सतना जिले की पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पचपेड़ा थाना बहिलपुरवा निवासी रज्जू उर्फ कुशल यादव डकैत गौरी यादव गिरोह का शातिर था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सतना जिले की मझगवां थाना पुलिस ने उसे मुंबई के कल्याण इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 19 जून 2015 को मालिक कालोनी सतना निवासी तेंदूपत्ता फड़ मैनेजर राजू शाहा ने मझगवां थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें डकैत गौरी यादव गिरोह ने फोन में धमकी की थी कि रंगदारी का पैसा न पहुंचाने पर तेंदूपत्ता फड़ जलाकर उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने डकैत गौरी यादव, रज्जू यादव, खरदूषण यादव, नत्थू यादव, छत्रपाल यादव, सोहन यादव व चुन्ना यादव को आरोपी बनाया था। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इनामी डाकू को सतना जेल भेज दिया गया है। उस पर दर्ज मामलों के अनुसार रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed