{"_id":"4d98ed62-5b94-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chinese-company-will-invest-five-hundred-crore-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी कंपनी यूपी में करेगी 500 करोड़ का निवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी कंपनी यूपी में करेगी 500 करोड़ का निवेश
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के मिंग ही ग्रुप ने यूपी में लेड एसिड बैटरी निर्माण के लिए बड़ी औद्योगिक इकाई लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी के महाप्रबंधक झांग यैंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को औद्योगिक विकास आयुक्त अनिल गुप्ता से मुलाकात कर यहां औद्योगिक इकाइयों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
झांग यैंग ने बताया कि उनकी कंपनी 500 करोड़ रुपये के निवेश से लेड-एसिड स्टोरेज बैटरी, इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी, हेवी इक्विपमेंट स्टोरेज बैटरी बनाने के लिए यहां इंडस्ट्री लगाना चाहती है। गुप्ता ने चीनी कंपनी को बताया कि यदि निवेश पांच सौ करोड़ से अधिक का हो तो प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं व छूट के अलावा केस-टू-केस आधार पर और सुविधाएं दिला सकती है। इसके लिए निवेशक को ठोस प्रस्ताव रखना होगा।
विज्ञापन
800 लोगों को रोजगार
चीनी दल ने यूपीएसआईडीसी की संडीला व उन्नाव स्थित जमीन सहित कई साइट्स का निरीक्षण किया है। परियोजना लगने पर 800 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।