फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chief Minister Yogi Adityanath says Muslims feel safest in Uttar Pradesh

UP: 'यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित...', संभल से लेकर मथुरा मामले पर भी सीएम योगी ने दिया जवाब

Wed, 26 Mar 2025 12:27 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने संभल से लेकर मथुरा मामले पर भी बयान दिया। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says Muslims feel safest in Uttar Pradesh
yogi adityanath - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। साल 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सांप्रदायिक दंगे बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई पर खास बातचीत में यूपी के सीएम योगी से सवाल किया गया था कि क्या आपके राज्य में मुसलमान सुरक्षित हैं? इस पर उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने दोहराया कि सबसे अधिक सुरक्षित हैं। यूपी में अगर हिंदू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


यूपी में मुसलमानों की सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है। उसे अपने सभी धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है। लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच अगर 50 हिंदू परिवार भी रहते हैं, तो क्या वे सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं रह सकते... बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आपके सामने उदाहरण हैं...उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, तो अगर हिंदुओं की दुकानें भी जलती थीं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जलती थीं। 2017 के बाद दंगे बंद हो गए। अब अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। सीएम योगी ने कहा कि इतिहास में कोई उदाहरण नहीं बता सकता कि किसी हिंदू राजा ने किसी देश पर कब्जा किया हो।

संभल में खुदाई पर सीएम योगी ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश के संभल में चल रहे खुदाई कार्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "संभल में 54 तीर्थ स्थलों की पहचान हो गई है। जितने भी होंगे, सब ढूंढेंगे, सब निकालेंगे और दुनिया को बोलेंगे कि आकर देखें कि संभल में क्या हुआ था। संभल एक सच्चाई है...इस्लाम कहता है कि अगर आप हिंदू मंदिर या हिंदू घर को तोड़कर बनाई कोई भी इबादत ग्रह ख़ुदा को स्वीकार नहीं है।

 

Chief Minister Yogi Adityanath says Muslims feel safest in Uttar Pradesh
ईदगाह मस्जिद-कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी बोले योगी - फोटो : अमर उजाला
ईदगाह मस्जिद-कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी बोले योगी
मथुरा मस्जिद विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा की बात क्यों नहीं उठाऊं? क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं वरना वहां बहुत कुछ हो गया होता... सनातन हिंदू धर्म के सभी महत्वपूर्ण स्थान हमारी विरासत के प्रतीक हैं।" संभल और बहराइच में आयोजित गाजी सालार मसूद मेले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नए भारत में "हमलावरों" के लिए कोई जगह नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मसूद जैसे लोगों का महिमामंडन करना देश का अपमान है। 

'मस्जिदों पर कब्ज़ा करके बीजेपी क्या करेगी?'
वक्फ संशोधन विधेयक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी? वक्फ के नाम पर कितनी ज़मीन पर कब्ज़ा करोगे? वे गुमराह कर रहे हैं। इन्होंने वक्फ के नाम पर एक भी कल्याणकारी काम नहीं किया है? इन्होंने अपने निजी लाभ के लिए वक्फ संपत्तियों को बेचा है...आपको ये शक्ति किसने दी कि आप किसी की भी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लेंगे? किसी भी सार्वजनिक भूमि पर कब्ज़ा कर लेंगे। वक्फ संशोधन विधेयक आज की आवश्यकता है। ये देश और मुसलमानों दोनों के हित में होगा।"
 

Chief Minister Yogi Adityanath says Muslims feel safest in Uttar Pradesh
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बुलडोजर एक्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान    
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कभी-कभी लोगों को उस भाषा में बातें समझाने की जरूरत होती है जिसे वे समझते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेंगे, उन्हें कानूनी दायरे में परिणाम भुगतने होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जो लोग न्याय में विश्वास करते हैं, उनके लिए न्याय होता है। जो लोग न्याय और कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें कानून के ढांचे में सबक सिखाया जाता है। इसे उसी भाषा में समझाया जाना चाहिए जिसमें वे इसे समझते हैं। 

यह भी पढ़ें: UP CM Interview: 'ये मृत्युंजय महाकुंभ था, मृत्यु कुंभ नहीं', सीएम योगी का ममता बनर्जी पर पलटवार; कही ये बात
 

Chief Minister Yogi Adityanath says Muslims feel safest in Uttar Pradesh
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
'राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए'
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'नमूना' बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि वह पार्टी अयोध्या में विवाद को जिंदा रखना चाहती है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कांग्रेस की सरकार के दौरान किए गए काम पर सवाल उठाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए? तो आपको उनसे पूछना चाहिए कि वो दशकों तक क्या कर रहे थे? उन्हें अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था। उन्होंने उस समय ऐसा क्यों नहीं किया? पूरे भारत को मोदी जी का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया? वो हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे। काशी की संकरी गली में गांधी जी के नाम पर वो सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं। लेकिन 1916 में गांधी जी ने काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी। सीएम ने आगे कहा, उन्होंने महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया? उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया। कांग्रेस ने तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया? कांग्रेस ने कुंभ को इतने गौरव और दिव्यता के साथ क्यों नहीं प्रचारित किया? कांग्रेस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विश्व स्तरीय मॉडल देने में क्यों विफल रही? और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। हर किसी को एक नई अयोध्या के दर्शन हो रहे हैं। इसे देखने के लिए हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं।

सीएम योगी ने शिव कुमार पर बोला हमला
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के संविधान पर दिए गए कथित बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कर्नाटक सरकार के द्वारा धर्म के आधार पर आरक्षण देने का फैसला बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का अपमान है... 1976 में इन्होंने(कांग्रेस) संविधान का गला घोंटने का काम किया.. डी.के. शिवकुमार सिर्फ वही कह रहे हैं जो उन्हें कांग्रेस की विरासत से मिला है। 

कुणाल कामरा विवाद पर भी बोले सीएम योगी
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के आपत्तिजनक बयान की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी आलोचना की है। सीएम योगी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल किसी दूसरे पर हमला या दूसरे का अपमान करने के लिए कर सकता है। उन्होंने कहा कि कानून को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो देश में मतभेद पैदा कर रहे हैं। दरअसल, कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें गद्दार कहा था। इसे लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'अभिव्यक्ति की आजादी संवैधानिक मूल्यों के दायरे में होनी चाहिए। उस दायरे में ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। आपकी आजादी का इस्तेमाल किसी और पर हमला करने के लिए नहीं किया जा सकता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ने देश को विभाजित करने की मंशा को बढ़ाने के लिए इसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया है। मुझे लगता है कि कानून को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो देश में दरार पैदा करने की साजिश रच रहे हैं।'
 

आठ साल की उपलब्धि पर बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री के रूप में आठ वर्षों के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "मेरा मानना है कि लोकतंत्र में किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि जनता की संतुष्टि होनी चाहिए। पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए जो भी रूपरेखा तैयार की थी और उन क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है, उसमें जनता का व्यापक समर्थन मिला है और मैं इसे सरकार की उपलब्धि मानता हूं। 
 

'भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है'
राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा और तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल हमारी पार्टी का था, उसे प्रभावी ढंग से उत्तर प्रदेश में लागू करने के कारण आज जनता का व्यापक आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ है, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी कोशिश करेगी। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है। 

'ये बाबर और औरंगजेब की पूजा करते हैं'
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 'डबल इंजन एक दूसरे को नमस्ते तक नहीं करते' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा, "ये उनके संस्कार हैं। हम अपनी विरासत, अपने मौजूदा नेतृत्व और अपने पूर्वजों का भी सम्मान करते हैं। लेकिन जिनके आदर्श औरंगजेब हैं, उनका आचरण भी उसी प्रकार का जरूर होगा... औरंगजेब उनके आदर्श हैं, क्योंकि वो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं। मुंबई से लेकर लखनऊ तक उनके नेता औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं... हम राम, कृष्ण, शिव को आदर्श मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं। उनकी कृपया से उनके अच्छे गुण भी हमारे अंदर समाहित होते हैं। जो औरंगजेब और बाबर को अपना आदर्श मानता होगा, वो गुण भी उनमें देखने को मिलेंगे।

समाजवादी पार्टी के नेता के राणा सांगा वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "क्या इतिहास सिर्फ यही लोग जानते हैं जो जिन्ना का महिमामंडन करते हैं?...ये वही लोग हैं जो बाबर, औरंगजेब और जिन्ना  का महिमामंडन करते हैं। देश, भारत की विरासत और भारत के महापुरुषों के प्रति इनके भाव क्या होंगे, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। इन्हें पलटी मारने में देर नहीं लगेगी...ये लोग महाराणा प्रताप, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह के बारे में क्या जानते हैं? औरंगजेब और बाबर की पूजा करने वाले और जिन्ना को अपना आदर्श मानने वालों से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती..."
 

ईद और रामनवमी के जुलूस पर बोले सीएम योगी
ईद और रामनवमी के जुलूसों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "हम समय-समय पर प्रशासन के साथ बैठते हैं और हमने इसके लिए एक एसओपी तैयार कर रखी है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों के माइक से उसके परिसर से बाहर आवाज जाती थी, उसे नियंत्रित किया है। अगर उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में हम ऐसा कर सकते हैं तो पश्चिम बंगाल में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?"
 

सीएम ने पूछा- क्या मोहर्रम के झंडे की छाया हिंदू घर या मंदिर पर नहीं पड़ती?
संभल में तिरपाल से ढकी मस्जिदों के बारे में पूछे जाने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अगर आप रंगों से खेल रहे हैं, तो यह संभव है कि यह किसी पर भी डाला जा सकता है, लेकिन इससे किसी की पहचान खराब नहीं होती है। मुहर्रम के दौरान जुलूस निकलते हैं। क्या उनके झंडे की छाया किसी हिंदू घर या हिंदू मंदिर के पास नहीं पड़ती है? क्या इससे घर अपवित्र हो जाता है? किसी को भी रंग न डालने के सख्त निर्देश हैं जो इससे सहमत नहीं है... क्या वे रंगीन कपड़े नहीं पहनते हैं?... आप रंगीन कपड़े पहनते हैं, लेकिन अगर आप पर रंग डाला जाता है, तो आप समस्या पैदा करते हैं, दोहरे मापदंड क्यों?... एक दूसरे से गले मिलें। कई मुसलमानों ने हमारे साथ होली खेली है..."
 

महाकुंभ में मुसलमानों के आने पर बोले सीएम योगी
महाकुंभ में मुसलमानों के भाग लेने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कुंभ उन सभी के लिए है जो खुद को भारतीय मानते हैं। मैंने कहा कि जो भारतीय बनकर आएगा उसका स्वागत है। लेकिन अगर कोई नकारात्मक मानसिकता के साथ आएगा, तो यह स्वीकार्य नहीं है।"

 

महाकुंभ में हुई मौतों पर भी बोले सीएम योगी
महाकुंभ 2025 के दौरान हुई मौतों के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "एक न्यायिक आयोग है जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है। हमने एक महीने का समय दिया था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उसे कुछ और समय दिया, और इसमें कुछ नई चीजें जोड़ी हैं। वे सभी पक्षों से बात कर रहे हैं और बयान दर्ज कर रहे हैं। जो भी निष्कर्ष निकलेगा वो रिपोर्ट वे लोग देंगे, जिस पर हम कार्रवाई करेंगे। 

यह 'मृत्युंजय महाकुंभ' था: योगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के "मृत्यु कुंभ" वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "13 जनवरी से 26 फरवरी तक 50,000 से एक लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पश्चिम बंगाल से प्रयागराज आता था। पश्चिम बंगाल की सरकार इस भीड़ को देखकर घबरा गई। चाहे वह पश्चिम बंगाल सरकार हो, कांग्रेस हो, आरजेडी हो या समाजवादी पार्टी हो, उन्होंने महाकुंभ के बारे में जो कुछ भी कहा है, वह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण है और भारत की आस्था अपमान करने का उदाहरण है, लेकिन यह 'मृत्युंजय महाकुंभ' था। 
 

असदुद्दीन ओवैसी पर सीएम योगी का करारा हमला
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'मुसलमान खतरे में हैं' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मुसलमान खतरे में नहीं हैं। इनकी वोट बैंक की राजनीति खतरे में है। जिस दिन भारतीय मुसलमान अपने पूर्वजों को समझ लेंगे, इन सभी को बोरिया-बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा। भारतीय मुसलमानों को याद रखना होगा कि वे तभी सुरक्षित हैं, जब हिंदू और हिंदू परंपरा सुरक्षित है, 1947 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा थे। हम उस सच्चाई को कैसे भूल सकते हैं? क्या पाकिस्तान में हमारी हिंगलाज माता का मंदिर नहीं है? क्या बांग्लादेश में माता ढाकेश्वरी का मंदिर नहीं है?

नागरिकता संशोधन कानून पर भी बोले योगी
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...जो लोग इस्लाम खतरे में होने की बात कर रहे हैं, उन्होंने यहां भी हिंदुओं का विरोध किया था। आप कल्पना करें कि अगर वे भारत में हिंदुओं का विरोध कर रहे हैं, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात क्या होंगे? हम उनकी मानसिकता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हिंदुओं के प्रति उनकी नफरत कितनी खतरनाक है..."

'बैठक सिर्फ एक राजनीतिक एजेंडा है'
परिसीमन के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री ने बहुत स्पष्टता के साथ कह दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने जो बैठक की है वो सिर्फ एक राजनीतिक एजेंडा है। मुझे लगता है कि केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के बाद इस मुद्दे पर कोई सवाल खड़ा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed