फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP CM Yogi Adityanath says It was Mrityunjay Mahakumbh not Mrityu Kumbh

UP CM Interview: 'ये मृत्युंजय महाकुंभ था, मृत्यु कुंभ नहीं', सीएम योगी का ममता बनर्जी पर पलटवार; कही ये बात

Wed, 26 Mar 2025 12:36 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Mar 2025 12:36 PM IST
सार

सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर आलोचकों, खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। ममता ने प्रयागराज में हाल ही में हुए महाकुंभ को कथित कुप्रबंधन के कारण "मृत्यु कुंभ" करार दिया था। 

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath says It was Mrityunjay Mahakumbh not Mrityu Kumbh
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में महाकुंभ को लेकर कहा कि यह आयोजन वास्तव में 'मृत्युंजय महाकुंभ' था, उन्होंने चुनौतियों के बावजूद इसकी सफलता पर जोर दिया। सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर आलोचकों, खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। 
विज्ञापन


यह 'मृत्युंजय महाकुंभ' था: योगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के "मृत्यु कुंभ" वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "13 जनवरी से 26 फरवरी तक 50,000 से एक लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पश्चिम बंगाल से प्रयागराज आता था। पश्चिम बंगाल की सरकार इस भीड़ को देखकर घबरा गई। चाहे वह पश्चिम बंगाल सरकार हो, कांग्रेस हो, आरजेडी हो या समाजवादी पार्टी हो, उन्होंने महाकुंभ के बारे में जो कुछ भी कहा है, वह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण है और भारत की आस्था अपमान करने का उदाहरण है, लेकिन यह 'मृत्युंजय महाकुंभ' था। ममता बनर्जी ने प्रयागराज में हाल ही में हुए महाकुंभ को कथित कुप्रबंधन के कारण "मृत्यु कुंभ" करार दिया था। 
विज्ञापन


महाकुंभ में हुई मौतों पर भी बोले सीएम योगी
महाकुंभ 2025 के दौरान हुई मौतों के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "एक न्यायिक आयोग है जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है। हमने एक महीने का समय दिया था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उसे कुछ और समय दिया, और इसमें कुछ नई चीजें जोड़ी हैं। वे सभी पक्षों से बात कर रहे हैं और बयान दर्ज कर रहे हैं। जो भी निष्कर्ष निकलेगा वो रिपोर्ट वे लोग देंगे, जिस पर हम कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रयागराज में 66 करोड़ लोग आए...क्या आपने किसी श्रद्धालु को यह कहते सुना कि उसे लूट लिया गया है? क्या आपने किसी महिला को यह कहते सुना कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई? क्या किसी व्यापारी ने कहा कि उसे पैसे देने के लिए मजबूर किया गया है? इससे बेहतर उदाहरण क्या हो सकता है?..."

66.3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ 2025 में भाग लेने वाले लोगों की संख्या पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "महाकुंभ के दौरान हमने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। हमने एआई टूल्स का इस्तेमाल करके हेड काउंटिंग की। हमने यह भी सुनिश्चित किया कि 24 घंटे में एक व्यक्ति का चेहरा दूसरी बार न गिना जाए। फेस रिकग्निशन और हेड काउंटिंग की व्यवस्था थी। हर 24 घंटे के बाद फाइनल डेटा तैयार किया जाता था। उसके लिए हमने एक इंटीग्रेटेड सेंटर तैयार किया, जिसके माध्यम से इन सभी चीजों पर नजर रखी गई। महाकुंभ के दौरान 66.3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने वहां आकर स्नान किया है।"

महाकुंभ पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणियों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके कई नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आए, यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर लोगों का ध्यान रख रही है, आस्था का सम्मान कर रही है। 1947 से 2014 तक कांग्रेस ज्यादातर समय सत्ता में रही, उन्होंने इस दौरान ऐसा क्यों नहीं किया?, PM मोदी ने 2019 में प्रयागराज के कुंभ को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिलाई। 

महाकुंभ में मुसलमानों के आने पर बोले सीएम योगी
महाकुंभ में मुसलमानों के भाग लेने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कुंभ उन सभी के लिए है जो खुद को भारतीय मानते हैं। मैंने कहा कि जो भारतीय बनकर आएगा उसका स्वागत है। लेकिन अगर कोई नकारात्मक मानसिकता के साथ आएगा, तो यह स्वीकार्य नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed