फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Zip members and ex-servicemen built hut of poor people with pension money

जिपं सदस्य व पूर्व सैनिक ने पेंशन के पैसे से बनवाई गरीबों की झोपड़ी

Fri, 28 May 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Zip members and ex-servicemen built hut of poor people with pension money
धानापुर। पूर्व सैनिक और जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने क्षेत्र के कवई पहाड़पुर गांव में आग से जलकर नष्ट हुए दया यादव और शिवचरण यादव के रिहायशी मड़ई को अपने पेंशन के पैसे से बनवाया। समाजसेवी के इस प्रयास की लोग सराहना कर रहे हैं। स्थानीय विकास खंड़ के पहाड़पुर गांव निवासी दया यादव एवं शिवचरण यादव की रिहायशी मड़ई में पिछले दिनों आग लग गई। आग से झोपड़ी के साथ उसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। इससे दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया। इसकी जानकारी होने पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और पूर्व सैनिक अंजनी सिंह पीड़ित परिवार से मिले और पेंशन के पैसे से सीमेंट की चादर लाकर झोपड़ी तैयार करवाई। इससे बारिश के बीच पीड़ित परिवार के सिर पर छत हो गई। समाजसेवी के इस प्रयास की चहुंओर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed