{"_id":"7f8d25af58d6b829d2eca1b86b3ac2a6","slug":"zilla-panchayat-members-49-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के 49 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के 49 नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 29 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का नामांकन कार्य सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन नौगढ़ और शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के पांच सेक्टरों के लिए 49 प्रत्याशियों ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर चुनाव अधिकारी शिवकुमार शर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन का नामांकन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सुरक्षा में लगे कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे।
पहले चरण के चुनाव में नौगढ के 2 जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुल 18 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें सेक्टर नम्बर एक से 10 और सेक्टर नम्बर 2 से 8 प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं शहाबगंज के 3 सेक्टरों के लिए कुल 31 लोगों ने गहमागहमी के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें सेक्टर नम्बर एक से सात और सेक्टर नम्बर दो और तीन से बारह-बारह लोगों ने नामांकन किया।
प्रथम दिन नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह और उनकी पत्नी सोनू उर्फ सरिता सिंह शामिल रहीं। नामांकन के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी और सुरक्षाकर्मी सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट पर मुस्तैद हो गए। दोपहर तक खामोशी छाई गई। लेकिन अपराह्न बाद प्रत्याशियों का आना शुरू हुआ तो आरओ कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई।
विज्ञापन
प्रत्याशी सहित तीन लोगों को कलेक्ट्रेट परिसर में जाने की अनुमति दी जा रही थी। जुलूस व भीड को 200 मीटर की दूरी पर ही रोक दिया जा रहा था। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक काफी संख्या में मौजूद रहे।