{"_id":"5ea9b6218ebc3e90ab20ac6d","slug":"youths-solicited-help-by-sending-videos-chandauli-news-vns522584236","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियों भेजकर मदद की गुहार लगाई युवाओं ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियों भेजकर मदद की गुहार लगाई युवाओं ने
विज्ञापन
कंदवा। तमिलनाडू के कोयंबटूर में फंसे बहरनी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीन दर्जन युवाओं ने घर वालों को वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई है। वीडियो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवाओं के परिवार वालों ने उनकी मदद की गुहार जिला प्रशासन से लगाई।
क्षेत्र के कई गांव के युवा तमिलनाडु के कोयंबटूर में विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करते हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किए जाने के बाद सभी लोग वहीं फंसे हुए है। लॉक डाउन के 36 दिन हो गए। ऐसे में काम नहीं मिलने के कारण युवाओं के पास पड़े रुपये भी खत्म हो चुके है। परेशान युवाओं ने वीडियो बनाकर परिवार के पास भेजकर मदद की गुहार लगाई है। ये लोग बरहनी विकास खंड के अरंगी, मुड्डा, कंदवा, जेवरी, पई, सिरकलपुर, कवरुआ आदि गांवों के रहने वाले हैं। वीडियो सभी लोग एक कमरे में रहते हुए दिखाई दे रहे है। अरंगी गांव के युवाओं ने गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह गुड्डू को फोनकर मदद की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने दो-तीन बार रुपये भेजकर मदद की लेकिन अब लॉक डाउन तीन मई तक बढ़ने और कोयंबटूर प्रशासन से कोई मदद न मिलने पर कमलेश, राजेश, सुरेंद्र, सुमन्त, विनोद, जितेंद्र और बलिराम आदि ने वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगायी है। अरंगी के बीडीसी सदस्य संजय सिंह गुड्डू ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से बातकर युवकों को या तो तमिलनाडु में ही भोजन का उपलब्ध कराने या वहां से उनके गांव बुलाने की व्यवस्था करने की मांग की है।