फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth shows talent in fashion show

फैशन शो में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 24 Oct 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth shows talent in fashion show
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से आयोजित ऑनलाइन मुगलसराय रंग महोत्सव एकल अभिनय और फैशन शो प्रतियोगिता के साथ समाप्त हो गया। इसके पूर्व शुक्रवार की रात मजहर इकबाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों के कलाकारों ने अभिनय प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सदानंद दुबे, विजय कपूर, रंजीत यादव और इंद्रजत शर्मा ने की। सदानंद दुबे ने कहा कि मुगलसराय रंग महोत्सव जिले का गौरव बन चुका है। देश के कोने-कोने से कलाकार मुगलसराय में आते हैं तो महसूस होता हैं कि भारत की सांस्कृतिक ही मुगलसराय में आ चुकी है। एकल अभिनय फैशन शो प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से गीतकार और संगीतकारों ने प्रतिभाग कर अपना प्रदर्शन किया। अरको मुखर्जी कोलकाता, संतोष कुमार (ओडिशा), रवि प्रताप (रामनगर), शार्थक सिंह (चंदौली), अंकित सिंह (दिल्ली), मधु सिंह और आशिका सिंह (वाराणसी), पूजा ( झारखंड) के अभिनय को सराहा गया। कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता ने कहा कि इस महोत्सव में 11 प्रांतो की टीम ने प्रतिभाग किया। यूपी, बिहार, झारखंड, कोलकाता, उड़ीसा, ओसोम, मणिपुर, चेन्नई, गुजरात, दिल्ली, राज्यस्था के साथ नेपाल के कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ. राजकुमार गुप्ता, गुड्डू विश्वकर्मा, निक्की गुप्ता, विपिन अग्रहरि, राजेश कुमार, अशोक साहू, कृष्ण मोहन गुप्ता, अंजु चौहान, कुमारी सुमन सिंह रहे। संचालन प्रमोद अग्रहरी और धन्यवाद ज्ञापन फैयाज अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed