फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   youth resident of Varanasi died due to drowning in Rajdari waterfall while he went for picnic with friends

चंदौलीः नहाते समय राजदरी जल प्रपात में डूबने से वाराणसी निवासी युवक मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने

Mon, 19 Jul 2021 01:17 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jul 2021 01:17 AM IST
सार

वाराणसी के हरहुआ निवासी हरिश गुप्ता (20) पुत्र विजय कुमार गुप्ता दोस्तों के साथ रविवार को राजदरी जलप्रपात में घूमने आया था। वह पानी में नहाने लगा। इसी बीच पांव फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया। 

विज्ञापन
youth resident of Varanasi died due to drowning in Rajdari waterfall while he went for picnic  with friends
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

चंदौली के चंद्रप्रभा वन रेंज अंतर्गत पर्यटक स्थल राजदरी जल प्रपात में पिकनिक मनाने आया वाराणसी का युवक नहाते समय डूब गया। मौके पर मौजूद लोग युवक को बाहर निकाला चकिया संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


वाराणसी के हरहुआ निवासी हरिश गुप्ता (20) पुत्र विजय कुमार गुप्ता दोस्तों के साथ रविवार को राजदरी जलप्रपात में घूमने आया था। वह पानी में नहाने लगा। इसी बीच पांव फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पानी से बाहर निकाला और चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण राजदरी में घूमने फिरने वाले सैलानियों की भीड़ उमड़ी रह। यहां लाख मना होने के बाद भी कुछ लोग नहाने के लिए जलप्रपात में उतर जा रहे हैं। अभी हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्यटक स्थल का दौरा कर सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बावजूद इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed