फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth killed by shooting Chandauli

Chandauli: बिहार के युवक की चंदौली में गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लहूलुहान शव

Sat, 22 Oct 2022 07:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 07:05 AM IST
सार

चंदौली में बिहार के एक युवक की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह उसका शव सड़क पर मिला। युवक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के करगहर निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई। 

विज्ञापन
Youth killed by shooting Chandauli
shoot - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंदौली के असना और ओयरचक गांव के बीच एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव सड़क पर मिला। युवक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के करगहर निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई। सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम पहुंच गई। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

असना और ओयरचक गांव के बीच बिजुलिया बाबा के पास सड़क पर शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। युवक के सिर में गोली मारी गई थी। युवक ने नीले रंग की जींस पैंट, हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। शव के पास खून जम गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की यहीं पर गोली मारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ सदर रामवीर भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम युवक की पहचान मुन्ना सिंह (28) के रूप में हुई। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों ने शव की पहचान की है। युवक माता पिता की इकलौता संतान था। वह गुरुवार की सुबह घर से गाजीपुर के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed