फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth jumped from police vehicle, injured

Chandauli News: पुलिस के वाहन से कूदा युवक, हुआ घायल

Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped from police vehicle, injured
शहाबगंज। विशुनपुरा पुल चौमुहानी के पास शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने ले जाते समय एक युवक पुलिस वाहन से कूदकर भागने के प्रयास में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराया गया। चोट गंभीर देख चिकित्सक ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बिहार के कैमूर के उरगाई का रहने वाला पप्पू कुमार (26) अपने मामा पप्पू कन्नौजिया के घर परासी खुर्द आया था। पुलिस के अनुसार वह और एक अन्य युवक सोमवार की शाम को विशुनपुरा पुल पर जाकर शराब पीकर हुड़दंग करने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले जा रहे थे। रास्ते में ही भागने की कोशिश में पप्पू कुमार पुलिस वाहन से कूद गया। पुलिस ने उसको को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने चोंट गंभीर देख इलाज के लिए ट्रांमा सेंटर रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने बताया कि दोनों युवक नशे की हालत में हुड़दंग मचा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जब उनको थाने ला रही थी तभी एक युवक पुलिस वाहन से कूदकर भागने के दौरान घायल हो गया।जिसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed