फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth injured in accident died during treatment

दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 31 Jul 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident died during treatment
पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के साहूपुरी रोड पर शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बखरा गांव निवासी दीनदयाल पासवान (40) शुक्रवार की रात नौ बजे केकरीब सायकिल से घर जा रहा था। उसी समय साहूपुरी रोड पर तेज गति से जा रही बाइक ने उसकी सायकिल में जोरदार धक्का मार दिया था। धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाई दो बहनों में चौथे नंबर पर था। वह क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में बतौर कर्मचारी कार्य करता था। मौत की सूचना पर आस-पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और उसकी पत्नी कंचन को ढांढस बंधा रहे थे। मृतक की एक पुत्री खुशबू (14) है। पत्नी ने बताया कि पति ही घर के कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद अब गृहस्थी चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed