फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies of electrocution after cable snaps in storm

Chandauli News: आंधी से टूटा केबल, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 11 Jun 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution after cable snaps in storm
क्षेत्र के पिपराही गांव में मंगलवार की रात आई आंधी के दौरान तार टूट कर गिरने से गांव निवासी सुभाष कुमार (22) चपेट में आ गया। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युवक मीटर के टूटे तार को जोड़ रहा था और उसी समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

गांव के प्रधान युसुफ मिया ने बताया कि मंगलवार की रात सुभाष घर से बाहर निकला था। उसी दौरान हल्की आंधी चल रही थी। अचानक एक केबल टूट कर उसकी पीठ पर गिर गया। सुभाष ने पीछे हाथ ले जाकर तार को हटाने की कोशिश की, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर उसकी माता बबुई और पिता विजय का रो रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) रविशंकर ने बताया कि मीटर का केबल टूट जाने के बाद युवक ने इसकी सूचना विभाग को देने के बजाय स्वयं तार जोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और यह हादसा हो गया। मां बबई के अनुसार सुभाष दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। इस संंबंध में चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई सोनभद्र पुलिस कर रही है। यहां तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed