फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies due to sudden ill health on the highway

हाईवे पर अचानक तबीयत खराब होने से युवक की मौत

Sat, 19 Jun 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to sudden ill health on the highway
चंदौली। नगर के मझवार स्टेशन के समीप शुक्रवार को एनएच पर एक 40 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक उल्टी करते अचानक सड़क किनारे गिर गया। आसपास के लोग जब युवक के पास पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय ने लोगों से जानकारी लिया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई ने जुट गए। उन्होंने बताया कि इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी पंकज सिंह(40) सवारी वाहन से काम के सिलसिले में वाराणसी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह चंदौली मझवार स्टेशन की समीप पहुंचे कि ऑटो में ही अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी। वो उल्टी करते हुए ऑटो से बाहर निकल कर सड़क किनारे लेट गया। जहां उसकी मौत हो गयी। आस पास के लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को को दिया मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक की जांच पड़ताल की। पास मौजूूद मोबाइल से मृतक के परिजनों को सूचित किया। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और भारी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed